Biography of Shaheed Bhagat Singh: Revolutionary Leader & Freedom Fighter

    Availability:      In Stock

ISBN: 978-93-86845-52-8
AUTHOR NAME: RPH Editorial Board
EDITION: 2025
BOOK CODE: A-111
MEDIUM: Hindi
FORMAT: Paper Back

Rs. 40/-

Qty:

शहीद भगत सिंह की जीवनी एक ऐेसे महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी की जीवनगाथा है जो उन सर्वप्रथम शहीद होने वाले कुछ लोगों में से एक थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत को मुक्त करवाने के लिये अपने प्राणों का बलिदान हँसते-हँसते दिया था। यद्यपि वह स्वयं अपने जीवनकाल में भारत को विदेशी शासन से मुक्त नहीं देख सके किन्तु उनका महान बलिदान उनके बाद करोड़ों भारतीयों को स्वतंत्र भारत में साँस लेने का सौभाग्य अवश्य प्रदान कर गया।
उन्होंने महात्मा गाँधी से अलग होकर क्रांति का मार्ग अपनाया और चन्द्रशेखर आजाद के साथ मिलकर भारत में ब्रिटिश शासन की नींव  हिला दी। वह सुखदेव और राजगुरु सरीखे कई अन्य क्रांतिकारी शहीदों के मार्ग-दर्शक थे जिन्होंने भारत के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये।
पुस्तक में इस बात का प्रेरणादायक वर्णन है कि कैसे पंजाब के गाँव का एक लड़का बड़ा होकर एक महान क्रांतिकारी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बना। उनका महान बलिदान उनके बाद करोड़ों भारतीयों को आज भी प्रेरणा देता है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका बलिदान अनुपम और भारत के इतिहास में महानतम श्रेणी का है।

  • परिचय; बचपन एवं प्रारंभिक जीवन; जलियांवाला बाग कांड; स्वतंत्रता आंदोलन; क्रांतिकारी गतिविधियाँ; दशहरा बमकांड; लालाजी का बलिदान; साॅण्डर्स की हत्या; असेम्बली बम कांड; न्यायालय का अन्याय; महान शहादत; जीवन एवं कार्य–एक नजर में.

You Recently Viewed Products