Objective Economics (Vastunisth Arthshastra)

    Availability:      In Stock

ISBN: 978-93-5012-667-7
AUTHOR NAME: Sanjay Kumar
EDITION: 24th
BOOK CODE: R-536
MEDIUM: Hindi
FORMAT: Paper Back
PAGES: 204
SIZE: 7.25 × 9.5 inch
PUBLISHING DATE: Apr 2024

Rs. 180/-

Qty:

प्रस्तुत पुस्तक ‘वस्तुनिष्ठ अर्थशास्त्र’ की रचना उन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की गई है जिनमें यह विषय परीक्षा का एक महत्त्वपूर्ण अंग होता है।

पुस्तक में यह प्रयास किया गया है कि पाठकांे को अर्थशास्त्र विषय का संक्षिप्त एवं वस्तुनिष्ठ परिचय करवाया जाए जिससे कि उन्हें इस विषय का अपेक्षित ज्ञान सुगमता से प्राप्त हो सके एवं भाषा भी इतनी सरल हो जिसे पाठक आसानी से समझ सकें एवं तथ्यों को स्मरण रख सकें।

पुस्तक की प्रमुख विशेषताएंः

• पुस्तक में व्यष्टि अर्थशास्त्र, समष्टि अर्थशास्त्र, राष्ट्रीय आय, मुद्रा और बैंकिंग, लोकवित्त, सांख्यिकीय, भारतीय अर्थव्यवस्था व अन्य संबंधित महत्त्वपूर्ण विषयों पर अध्यायवार वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरों का उचित समावेश है।

• पुस्तक में वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरों के माध्यम से अर्थशास्त्र के प्रायः सभी महत्त्वपूर्ण सिद्धांतों व अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारियों को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया है।

• पाठकों की जानकारी एवं परीक्षा की तैयारी के परीक्षण हेतु सभी अध्यायों तथा टेस्ट पेपर्स में अभ्यास प्रश्नोत्तरों का संकलन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा रहे प्रश्नों को ध्यान में रखकर किया गया है।

• पुस्तक में प्रस्तुत प्रश्नोत्तरों के समुचित अभ्यास द्वारा पाठक प्रश्नों को हल करने की अपनी क्षमता का सही विकास एवं गति में पर्याप्त सुधार कर सकेंगे।

आशा है, यह पुस्तक सभी जिज्ञासु पाठकों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए ‘गागर में सागर’ समान सिद्ध होगी और उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी।

  • Micro Economics;
  • Macro Economics;
  • National Income;
  • Money and Banking;
  • Public Finance;
  • Progress of Economics;
  • International Economics;
  • Statistics;
  • Indian Economy;
  • Model Test Papers.

You Recently Viewed Products