SBI: Clerical Cadre - Junior Associates (Phase-I, Preliminary) Exam Guide

    Availability:      In Stock

ISBN: 978-93-87604-35-3
AUTHOR NAME: RPH Editorial Board
EDITION: 2026
BOOK CODE: R-1815
MEDIUM: Hindi
FORMAT: Paper Back

Rs. 430/-

Qty:

प्रस्तुत पुस्तक ‘क्लैरिकल कैडर’की भर्ती हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया SBI द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। परीक्षा की नवीनतम पद्धति पर आधारित इस पुस्तक में पर्याप्त पठन-सामग्री एवं अभ्यास प्रश्नोत्तरों के साथ-साथ पूर्व-परीक्षा प्रश्न-पत्र भी हल सहित दिया गया हैं। बहुत से चुने हुए कठिन प्रश्नों के उत्तर व्याख्यात्मक रूप में भी, हल करने की सरल विधियों के साथ, उपलब्ध करवाए गए हैं। इनके उचित अध्ययन द्वारा परीक्षार्थी परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति से भली.भांति परिचित हो सकेंगे और परीक्षा में उन्हें शीघ्रता एवं सरलता से हल करके सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
पुस्तक में विभिन्न अध्यायों में संयोजित विशेष पठन-सामग्री तथा प्रत्येक अध्याय में विषय पर आधारित विभिन्न प्रकार के बहु-विकल्पीय प्रश्न पर्याप्त मात्रा में दिए गए हैं। पुस्तक में अधिकतर प्रश्न पूर्व-परीक्षाओं के आधार पर सम्मिलित किये गए हैं। पुस्तक के समुचित अध्ययन तथा गहन अभ्यास द्वारा परीक्षार्थियों का ज्ञान तथा बुद्धि-कौशल निस्संदेह अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच सकेगा जिससे कि वे परीक्षा का सामना पूर्ण आत्म-विश्वास के साथ, सफलतापूर्वक कर सकेंगे और परीक्षा के अगले चरण (मुख्य परीक्षा) में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेंगे।
पुस्तक में परीक्षा से संबंधित प्रायः सभी महत्वपूर्ण विषयों पर पर्याप्त पठन एवं अभ्यास-सामग्री उपलब्ध करवायी गई है, जिसकी रचना संबंधित विषयों के विशेषज्ञों द्वारा की गई है।
पुस्तक में प्रस्तुत विशेष पठन एवं अभ्यास-सामग्री जहाँ आपके लिए ‘गागर में सागर’समान सिद्ध होगी, वहीं इसके साथ आपकी अपनी बुद्धिमत्ता तथा अभ्यास का संयोजन इस परीक्षा में आपकी सफलता एवं उज्जवल भविष्य का मार्ग सुनिश्चित करेगा।

  • Previous Years' Paper (Solved) 2024 to 2016;
  • Numerical Ability; Reasoning Ability; English Language.

You Recently Viewed Products